‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने की सफाई, दिलाया स्वच्छता का संकल्प
कोरबा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वमंगला-हसदेव नदी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और नगर पालिक निगम के साथ मिलकर घाट परिसर की साफ-सफाई की। कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प भी दिलाया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित अभियान के दौरान उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता को निरंतर जनभागीदारी से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।
जनभागीदारी से स्वच्छता का संदेश
अभियान के माध्यम से घाट परिसर में स्वच्छता के साथ लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में स्वच्छता और अन्य जनसरोकार से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
कार्यक्रम में पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मीना शर्मा, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी नायर, योगेश जैन, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, कमला बरेठ, ज्योति वर्मा, अर्जुन गुप्ता, मनोज राठौर, योगेश मिश्रा, डॉ. राजेश राठौर, मनीष मिश्रा, प्रीति स्वर्णकार, शैलेन्द्र यादव, नीरज ठाकुर और संजय राठौर सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















