कटघोरा में आयोजित शिविर में मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित
कटघोरा। जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत 23 सितंबर को सांस्कृतिक भवन कटघोरा में दिव्यांग सहायता उपकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनपद क्षेत्र की सभी 52 ग्राम पंचायतों से पहुंचे दिव्यांगजनों ने भाग लिया।
इस दौरान कुल 126 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया।
शिविर में पात्र दिव्यांगजनों को आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं अन्य अतिथियों ने हितग्राहियों को 6 मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल, 5 व्हीलचेयर, 6 ट्रायसाइकिल, 15 श्रवण यंत्र, 35 बैसाखी तथा 4 छड़ी वितरित की।
दिव्यांगजनों को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर
शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें दैनिक गतिविधियों में सुविधा प्रदान करने की पहल की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे दिव्यांगजनों के पंजीयन से शिविर की व्यापक सहभागिता सामने आई।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत कटघोरा की अध्यक्ष श्रीमती झूलबाई कंवर, जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव, जनपद सदस्य श्रवण कुमार तंवर, जिला महामंत्री भाजपा संजय शर्मा, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामप्रसाद कोराम एवं गोविंद सिंह कंवर, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश यादव, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार कश्यप, वरिष्ठ भाजपा नेत्री मीना शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा जनपद पंचायत कटघोरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलकांत श्रीवास,मुख्य नगर पालिका अधिकारी कटघोरा मुद्रिका तिवारी सहित जनपद पंचायत एवं नगर पालिका कटघोरा के अधिकारी-कर्मचारी भी शिविर में मौजूद रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















