कोरबा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा यूथ-लेड एक्शन ऑन क्लाइमेट चेंज प्रोजेक्ट के तहत नॉर्थ ईस्टर्न एवं ईस्टर्न रीजन के लिए पांच दिवसीय नेशनल लेवल ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स का आयोजन मेघालय के शिलांग स्थित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, मेघालय मुख्यालय, पाइन माउंट रिज में किया गया। 15 से 19 सितंबर 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण में कोरबा, छत्तीसगढ़ की यूनिट लीडर अंकिता सामल का चयन नेशनल स्टाफ मेंबर एवं फैसिलिटेटर के रूप में किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जलवायु परिवर्तन के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराने के लिए ग्रुप आधारित गतिविधियां, इंटरैक्टिव सेशन, प्रायोगिक प्रशिक्षण, जागरूकता गतिविधियां और फील्ड विजिट आयोजित किए गए। इसमें क्लाइमेट अवेयरनेस, टीमवर्क, युवाओं की भागीदारी तथा जलवायु परिवर्तन के खिलाफ सार्थक कार्रवाई जैसे विषयों पर विशेष रूप से कार्य किया गया।
राष्ट्रीय स्टाफ टीम में निभाई जिम्मेदारी
कोरबा की युवा असिस्टेंट गाइड कैप्टन अंकिता सामल ने राष्ट्रीय स्टाफ टीम में फैसिलिटेटर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों के संचालन एवं सह-समन्वय में योगदान दिया। साथ ही देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव साझा किए।
इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का हिस्सा बनने से अंकिता को विभिन्न राज्यों से आए प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के साथ संवाद, अनुभवों के आदान-प्रदान और यूथ-लेड क्लाइमेट एक्शन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम का समन्वयन सुश्री जयश्री वाघमारे के नेतृत्व में किया गया। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रशिक्षण में कोरबा की अंकिता सामल की सहभागिता को स्थानीय स्तर पर युवाओं में पर्यावरण जागरूकता और जलवायु परिवर्तन के प्रति सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















