जैन भवन में होगा नवकार मंत्र जाप, पत्रकारिता में योगदान को किया जाएगा स्मरण
कोरबा। वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय जसराज जैन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 24 सितंबर को जैन भवन, पुराना बस स्टैंड में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 से 4 बजे तक नवकार मंत्र के जाप से होगी। इसके पश्चात श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।
आयोजकों के अनुसार, स्वर्गीय जसराज जैन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए समाजसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनकी सरल एवं सहज कार्यशैली और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को आज भी याद किया जाता है।
पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। आयोजकों ने परिजनों, पत्रकार साथियों एवं समाज के लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्वर्गीय जसराज जैन को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















