नीट में सफलता के बाद महासमुंद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में चयन,पढ़ाई के लिए मिली आर्थिक सहायता
कोरबा।मेहनत और प्रतिभा के बावजूद आर्थिक परिस्थितियां किसी विद्यार्थी के सपनों में बाधा न बनें, इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसी योजना से पाली विकासखंड की छात्रा चंद्रिका कंवर के डॉक्टर बनने के सपने को भी संबल मिला है।
चंद्रिका कंवर ने हायर सेकेंडरी स्कूल चौतमा से कक्षा 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद नीट परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उनका चयन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, महासमुंद में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है।
चिकित्सा शिक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं के लिए डीएमएफ, कोरबा के माध्यम से उन्हें आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने चंद्रिका कंवर को 53 हजार 500 रुपए की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। सहायता मिलने से चंद्रिका को एमबीबीएस की पढ़ाई आगे जारी रखने में मदद मिलेगी।
जिला प्रशासन के अनुसार स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक स्थिति उनकी शिक्षा और लक्ष्य के बीच बाधा न बने।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















