राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ग्रुप डांस के विजेता को 15 हजार और सोलो में 5,555 रुपए का पुरस्कार
कोरबा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर ग्राम तिवरता में 23 सितंबर, बुधवार को राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। धुल्यानी परिवार, तिवरता की ओर से आयोजित प्रतियोगिता शाम 8 बजे से शुरू होगी। इसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से डांस कलाकार और डांस ग्रुप शामिल होंगे। कार्यक्रम में दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
प्रतियोगिता के ग्रुप डांस वर्ग में प्रथम पुरस्कार 15 हजार रुपए व शील्ड, द्वितीय 7,777 रुपए व शील्ड तथा तृतीय पुरस्कार 5,555 रुपए व शील्ड रखा गया है। वहीं सोलो डांस में प्रथम पुरस्कार 5,555 रुपए, द्वितीय 3,333 रुपए और तृतीय 2,222 रुपए व शील्ड प्रदान की जाएगी।
प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार प्रतिभागियों को प्रतियोगिता शुरू होने से दो घंटे पहले पंजीयन कराना होगा। सभी प्रतिभागियों को अपनी मेमोरी कार्ड/कैसेट और आवश्यक साज-सज्जा स्वयं लानी होगी। आयोजन के दौरान किसी तरह की चोट लगने की स्थिति में संबंधित प्रतिभागी की जिम्मेदारी होगी।
आयोजकों ने बताया कि ग्राम तिवरता कोरबा से करीब 30 किलोमीटर, दीपका से 5 किलोमीटर और पाली से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्रतियोगिता को लेकर आयोजकों ने डांस कलाकारों और दर्शकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















