बिजली चमकने और सतही हवा के साथ मध्यम बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में अगले तीन घंटे मौसम खराब रहने की संभावना है। बलौदाबाजार, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,कोरबा,कोरिया,महासमुंद, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सूरजपुर में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम के दौरान बिजली चमकने के साथ सतही हवा चलने की भी संभावना जताई गई है। अलर्ट को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















