अंबिकापुर में 19-20 सितंबर को होगा आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ
कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की ओर से ‘अग्र महाकुंभ 2026 सेवा, शक्ति और सामर्थ्य’ का आयोजन 19 एवं 20 सितंबर को अंबिकापुर में किया जाएगा। महाकुंभ के अवसर पर 10वें अग्र अलंकरण समारोह का भी आयोजन होगा। समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे, जबकि अध्यक्षता अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल करेंगे।
आयोजन में देशभर से अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, समाजसेवी, उद्यमी और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाएं शामिल होंगी। समाज एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 18 विशिष्ट व्यक्तित्वों को अग्र अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।
प्रांतीय चेयरमैन अशोक मोदी ने बताया कि अग्र महाकुंभ का उद्देश्य सामाजिक एकता को मजबूत करना, संगठन का विस्तार, सेवा कार्यों को गति देना और नई पीढ़ी की समाज में सहभागिता बढ़ाना है। आयोजन के दौरान महिला एवं युवा सत्र के साथ सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर मंथन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी आकर्षण का केंद्र होंगे।
कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट अतिथियों के साथ अग्रवाल सभा अंबिकापुर एवं संभागीय अग्रवाल महासभा सरगुजा की सहभागिता रहेगी। अशोक मोदी ने देशभर के अग्रबंधुओं से सपरिवार आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















