100 सीटर कन्या छात्रावास में 2.4 किलोवाट का सोलर प्लांट, बिजली गुल होने पर भी पढ़ाई जारी
कोरबा। कटघोरा के 100 सीटर कन्या छात्रावास में सौर ऊर्जा से छात्राओं की पढ़ाई को नई सुविधा मिली है। क्रेडा विभाग ने यहां 2.4 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी छात्राओं को पढ़ाई और गृहकार्य के लिए आवश्यक प्रकाश उपलब्ध हो रहा है।
पहले शाम और रात के समय बिजली गुल होने पर छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होती थी। अब सौर ऊर्जा वैकल्पिक स्रोत के रूप में मददगार साबित हो रही है। पर्याप्त रोशनी मिलने से छात्राएं नियमित रूप से अध्ययन और गृहकार्य कर पा रही हैं। छात्रावास की प्रकाश व्यवस्था और आवश्यक विद्युत उपकरणों के उपयोग में भी इससे सुविधा मिल रही है।
सोलर प्लांट से छात्रावास की दैनिक व्यवस्थाओं के संचालन में भी सहूलियत हो रही है। इसके साथ ही छात्राओं को स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग और ऊर्जा संरक्षण की जानकारी व्यावहारिक रूप से मिल रही है। अधीक्षिका और स्टाफ ने भी इसे उपयोगी पहल बताया है।
छात्रावास की छात्राओं और स्टाफ का कहना है कि बिजली बाधित होने पर सौर ऊर्जा से मिलने वाली रोशनी से पढ़ाई प्रभावित नहीं होती। उन्होंने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















