कछार, तिलाईडाड और कोडियाघाट में जनसंवाद; विकास कार्यों और स्थानीय मुद्दों पर हुई चर्चा
कोरबा। सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत और रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कछार, तिलाईडाड और कोडियाघाट का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।
दोनों जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने भी स्थानीय जरूरतों और विभिन्न समस्याओं को उनके सामने रखा।
भेंट-मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने सांसद और विधायक का स्वागत किया। सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाकर उनके निराकरण का प्रयास किया जाएगा।
रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए पहल की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों को लेकर सुझाव भी लिए।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, जिला महामंत्री प्रवीण ओगरे, भूकेश्वर सिंह पैकरा, अजगरबहार मंडल अध्यक्ष लखन सिंह तंवर, लेमरू मंडल अध्यक्ष मोहर साय यादव, कछार सरपंच प्रेमबाई कंवर, सतरेंगा सरपंच थानसिंह कंवर, वरिष्ठ कांग्रेसी हिमाचल सिंह, विधायक प्रतिनिधि बुधवान सिंह सहित कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इनमें रोशन खांडे, लखेश्वर गबेल, मोहन सिंह तंवर, कंवल सिंह कंवर, हनुमान सिंह कंवर, शंकर सिंह कंवर, हुलास सिंह कंवर, जागेश्वर सिंह कंवर, रामायण सिंह कंवर, जेठूराम मझंवार, परसराम यादव, छेदुराम यादव, चैतराम चौहान, आनंद सिंह कंवर, बजरंग सिंह कंवर, देवलाल भट्ट और अतीफ सिंह तंवर समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















