कोरबा-पाली। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। अलगू तालाब में नहाने गए तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने तालाब में तलाश शुरू की, जिसके बाद तीनों के शव बरामद किए गए। हादसे की खबर से परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसरा है।
जानकारी के अनुसार नुनेरा निवासी इंदु अगरिया (7), राखी (8) और साधना (8) गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे गांव के अलगू तालाब में नहाने गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। ग्रामीणों के साथ तालाब पहुंचे परिजनों को किनारे तीनों बच्चों के कपड़े और चप्पल मिले।
तलाश के दौरान तालाब में इंदु का शव दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पानी में खोजबीन शुरू की, जिसमें राखी और साधना के शव भी बरामद कर लिए गए। तीनों बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सूचना पर पाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का मर्ग पंचनामा सहित आवश्यक कार्रवाई की और घटना की जांच शुरू कर दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















