मंत्री लखनलाल ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर की शाम घर-घर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों के बीच कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन ने मंगलवार को दर्री मुख्य मार्ग पहुंचकर मिट्टी के दीये खरीदे और नागरिकों से अभियान में सहभागी बनने की अपील की।
मंत्री देवांगन ने कहा कि मिट्टी का दीपक केवल रोशनी का माध्यम नहीं, बल्कि जनभावनाओं, विश्वास और सेवा के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर की शाम 7 बजे कोरबा सहित देशभर में जब घर-आंगन में दीप जलेंगे, तो यह सामूहिक रूप से सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प का संदेश देगा।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि 17 सितंबर की शाम अपने घर-आंगन में कम से कम एक दीया जरूर जलाएं।
उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी से जोड़ना इसका उद्देश्य हैऔर समाज के हर वर्ग की सहभागिता से अभियान को व्यापक रूप मिलेगा।
इस दौरान प्रफुल्ल तिवारी, मनोज लहरे, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, तुलसी ठाकुर, पार्षद मुकुंद कंवर, भूपेंद्र साहू, भुवनेश्वर दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















