पथर्रीपारा में वारदात के बाद आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का केस; न्यायिक रिमांड पर भेजा
कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पथर्रीपारा में एक युवक ने नाबालिग किशोर पर कैंची से हमला कर दिया। हमले में किशोर के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी आस्था शर्मा के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। नाबालिग रहते हुए उसे एक अन्य प्रकरण में बाल सुधार गृह भेजा गया था। बालिग होने के बाद दोबारा आपराधिक घटना में उसका नाम सामने आया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















