एक दिन में 50 गिरफ्तारी वारंट और 10 स्थायी वारंट तामील, फरार आरोपियों को भेजा जेल
कोरबा। गणेश उत्सव के दौरान जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने असामाजिक तत्वों, बदमाशों और फरार आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान में एक ही दिन में 105 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस ने 50 गिरफ्तारी वारंट तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 स्थायी वारंट भी तामील किए गए। इसके अलावा 43 लंबित अपराधों के आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई, जबकि दो लोगों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक गणेश उत्सव के दौरान जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए असामाजिक तत्वों, पूर्व बदमाशों, वारंटियों और फरार आरोपियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















