विजयनगर की महिलाओं को खाद्य सामग्री के पैकेट भी बांटे, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की पहल
कोरबा। श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्षा शशि दुहन एवं उपाध्यक्षाओं के सामाजिक सरोकारों से प्रेरित होकर केंद्रीय उत्खनन कर्मशाला, गेवरा की प्रेरणा महिला समिति ने विजयनगर की महिलाओं के लिए सहायता कार्यक्रम आयोजित किया। समिति की अध्यक्षा श्रीमती विनीता कर्ण के मार्गदर्शन में महिला स्व-सहायता समूह विजयनगर को फ्लोर मिल प्रदान की गई। साथ ही महिलाओं को फूड पैकेट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को सहयोग प्रदान करने के साथ उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। फ्लोर मिल मिलने से समूह की महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े कार्यों के जरिए आय का साधन विकसित करने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्षा विनीता कर्ण के साथ सहयोगी सदस्याओं श्रीमती दीप्ति सिंह, श्रीमती रश्मि टंडन, श्रीमती संगीता सराफ और श्रीमती शीला श्रीवास का विशेष योगदान रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















