गणेश जन्म से जीवन प्रबंधन तक होंगे आध्यात्मिक प्रसंग, रोजाना दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक कथा
कोरबा। निहारिका गणेशोत्सव समिति की ओर से महानदी कॉम्प्लेक्स परिसर में 14 से 23 सितंबर तक दस दिवसीय श्री गणेश कथा का आयोजन किया जाएगा। सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक एवं मानस-भागवत मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक कथा का वाचन करेंगे।
दस दिवसीय कथा में भगवान श्री गणेश के जन्म, उनकी महिमा और प्रथम पूज्य बनने की कथा के साथ गणेश- परशुराम संवाद, रिद्धि-सिद्धि विवाह, गणेश पुराण के उपदेश तथा जीवन प्रबंधन में गणेश दर्शन जैसे आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार कथा का उद्देश्य धार्मिक भावना के साथ समाज में संस्कार, सदाचार, पारिवारिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है।
समिति ने अंचलवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कथा का लाभ लेने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















