श्रद्धांजलि सभा में मंत्री देवांगन ने किया स्मरण, सतनाम प्रांगण के विकास कार्यों को पूरा करने का दिया भरोसा
कोरबा। कोरबा सतनामी कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष यूआर महिलांगे को श्रद्धांजलि देने सतनाम प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और निगम सभापति नूतन सिंह राजपूत सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
मंत्री लखनलाल देवांगन ने महिलांगे के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे समाज के हित और विकास कार्यों को लेकर हमेशा सजग रहे। सतनाम प्रांगण में प्रस्तावित 65 लाख रुपए के डोम को लेकर भी महिलांगे ने चिंता जताई थी। उस समय उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि समाज के लिए जरूरी सभी कार्य पूरे किए जाएंगे।
महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि महिलांगे ने समाज के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर उनसे भी चर्चा की थी। उन्होंने समाज के कामों को पूरा करने के लिए उन्हें आश्वस्त किया था। निगम सभापति नूतन सिंह राजपूत ने भी महिलांगे के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में समिति अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे, सचिव आरडी भारद्वाज, संरक्षक एलएल कौशले, आरपी खांडे, केपी पाटले, विजय दिवाकर, सुनीता पाटले, मीना लहरे, सुक्रिता कुर्रे, मनोद मनहर, नरेन्द्र कुमार रात्रे, बरखा कुर्रे, सरजू अजय, रिंकू डहरिया, वार्ड पार्षद श्रीमती बंजारे, सुरेश बंजारे, लाखन डहरिया, डीआर जातवर, राजमहंत रामचंद्र पाटले और सुनील पाटले सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















