17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, 17 अक्टूबर तक चलेंगी विभिन्न गतिविधियां
कोरबा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा सार्वजनिक जीवन राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम किया है। उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में चंदेल ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ महज कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के सेवा भाव, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का व्यापक अभियान है। इसके तहत ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘सेवा स्मरण’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘वडनगर से वाराणसी’ और ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि भाजपा इस वर्ष सेवा पखवाड़े को व्यापक स्वरूप देते हुए एक माह तक सेवा गतिविधियां संचालित करेगी। इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों तक सेवा, सुशासन, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना का संदेश पहुंचाया जाएगा।
जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू होने वाला सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। कोरबा जिले में भी अभियान को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जागेश लांबा, प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा एवं एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















