राष्ट्रीय लोक अदालत में नाड़ी परीक्षण से दिया स्वास्थ्य परामर्श

डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में लोगों को बताया आहार-विहार का महत्व

कोरबा। जिला न्यायालय परिसर बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विशेष आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर लगाया गया। शिविर में नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने लोगों का नाड़ी परीक्षण कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।

डॉ. शर्मा ने नाड़ी परीक्षण के आधार पर लोगों को उनकी प्रकृति के अनुरूप आहार-विहार और दिनचर्या अपनाने की जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित खान-पान, नियमित दिनचर्या और आवश्यक सावधानियों के बारे में भी बताया।

शिविर में अश्विनी बुनकर, नेत्र नंदन साहू एवं कुश गुप्ता ने भी उपस्थित रहकर सहयोग किया। राष्ट्रीय लोक अदालत के साथ आयोजित इस शिविर के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति और स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराई गई।