8 अक्टूबर को रायपुर में होगा ‘ईएलसी एंड ईसीआईनेट’ सम्मेलन, तैयारियों की हुई समीक्षा
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशन में 8 अक्टूबर 2026 को रायपुर में रीजनल कॉन्फ्रेंस ऑन ईएलसी एंड ईसीआईनेट का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोरबा जिले के स्कूलों, महाविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में गठित इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब (ईएलसी) से जुड़े युवा छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे।
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी माधुरी सोम ठाकुर, सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह, विधानसभा स्तरीय ईएलसी नोडल अधिकारी, सहायक प्राध्यापक, स्वीप नोडल अधिकारी एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी शामिल हुए।
सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंस में 8 अक्टूबर को होने वाले रीजनल कॉन्फ्रेंस की तैयारियों के साथ जिले के स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में गठित ईएलसी की स्थिति और ईसीआईनेट पर ऑनबोर्डिंग की समीक्षा की गई।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में कोरबा जिले की प्रत्येक विधानसभा से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चिन्हित शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल एवं उच्च शिक्षण संस्थानों से चयनित युवा छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसके अलावा ईएलसी प्रभारी नोडल अधिकारी, विधानसभा ईएलसी प्रभारी नोडल अधिकारी एवं कोऑर्डिनेटर भी सम्मेलन में भाग लेंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















