कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ, गोकर्ण प्रसंग ने बांधा श्रद्धालुओं को
कोरबा। सिंघानिया परिवार द्वारा राताखार रोड स्थित जश्न रिसार्ट में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को भक्तिमय वातावरण में शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस लक्ष्मी नारायण मंदिर से जश्न रिसार्ट तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ इसमें सहभागिता की।
कथा स्थल पहुंचने पर मंगलाचरण और गणेश पूजन के साथ विधिवत कथा का शुभारंभ हुआ। वृंदावन से पधारे अतुल कृष्ण भारद्वाज महाराज ने व्यासपीठ से श्रीमद्भागवत महापुराण के महत्व का वर्णन करते हुए गोकर्ण प्रसंग की कथा सुनाई। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए।
प्रथम दिवस बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जोगेश लाम्बा एवं अजय विश्वकर्मा ने व्यासपीठ पर पहुंचकर अतुल कृष्ण भारद्वाज महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















