एसपी ने किया पुलिसकर्मियों का तबादला, बांकीमोंगरा थाने को मिला नया प्रभारी

कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला पुलिस बल में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी तबादला आदेश के तहत एक निरीक्षक, एक उप निरीक्षक, एक प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षकों सहित कुल 6 पुलिसकर्मियों का फेरबदल किया गया है।

आदेश के अनुसार निरीक्षक सत्यम साहू को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी बांकीमोंगरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बांकीमोंगरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को रक्षित केंद्र कोरबा भेजा गया है।

इसी क्रम में प्रधान आरक्षक क्रमांक 957 मनहरण सिंह मरावी को रक्षित केंद्र से थाना कटघोरा, आरक्षक क्रमांक 19 भूपेंद्र कुमार पटेल को रक्षित केंद्र से थाना कटघोरा, आरक्षक क्रमांक 562 अजय कुमार महिलांगे को चौकी रजगामार से थाना कटघोरा तथा आरक्षक क्रमांक 664 नरेश कुमार यादव को थाना दर्री से थाना कटघोरा स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल को विभागीय प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।