खेल शिखर, खेल गौरव और खेल अंकुर पुरस्कार से नवाजे गए खिलाड़ी
रायपुर/कोरबा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में कोरबा के किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने जिले का मान बढ़ाया। सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी कोरबा के 42 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की किकबॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल करने पर खेल शिखर, खेल गौरव एवं खेल अंकुर अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को पुरस्कार के साथ पांच लाख रुपये से अधिक की नगद राशि भी प्रदान की गई।
छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन एवं सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक तारकेश मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कोरबा जिले के खिलाड़ियों को राज्य शासन की खेल प्रोत्साहन योजना के तहत सम्मानित किया गया है। पुरस्कार की राशि खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के खातों में सीधे भेजी गई।
42 खिलाड़ियों ने हासिल की उपलब्धि
सम्मानित खिलाड़ियों में अशोक साहू, श्रेया शुक्ला, चांद साहू, रजत गोयल, अंकुश लाल यादव, प्रतिभा राय, लोकिता चौहान, अभिषेक खांडेकर, चिराग चौहान, कृष्णा कुमार दड़सेना, कपिल पटेल, प्रभात कुमार साहू, सुयश नामदेव, मयंक सिंह, खुशाल साहू, रमेश साहू, श्लोक राज राठौड़, शुभम कुमार यादव, आमीन खान, प्रद्युम गोयल, रेहाना फातिमा, वृंदा अग्रवाल, तब्बसुम सैयद, आस्था गुप्ता, मनसा सिन्हा, नाफिया सिद्दीकी, मानसी यादव, हर्षिता यादव, कृति साहू, श्रद्धा लक्ष्मी साहू, दिव्यांशी ए, अवनया तिवारी, नव्या तिवारी एवं सिद्धि सिंह सोनवानी सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। राज्य शासन द्वारा उन्हें खेल उपलब्धियों के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में अलंकरण एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में उत्साह
राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित होने पर कोरबा के किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। खिलाड़ियों ने इस सम्मान को अपनी मेहनत का परिणाम बताते हुए भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।
इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, सचिव आकाश गुरुदीवान, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, क्रीड़ा भारती कोरबा अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, आर.के. साहू सहित खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
