बहनी संग राखी तिहार कल,मंत्री लखनलाल देवांगन बंधवाएंगे रक्षासूत्र

कोरबा।भाई-बहन के पवित्र स्नेह और विश्वास के पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी ‘बहनी संग राखी तिहार’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री देवांगन कोरबा नगर एवं जिले की बहनों तथा भाजपा की दीदी-बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता और स्नेह के साथ मनाएंगे।

‘बहनी संग राखी तिहार’ का आयोजन 28 अगस्त को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक डी-1, शासकीय निवास, पंचवटी के पास, पंप हाउस रोड, कोरबा में होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बहनों के शामिल होने की संभावना है।

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा की सभी मातृशक्ति एवं दीदी-बहनों को इस आत्मीय आयोजन में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। उन्होंने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीय रिश्ते का प्रतीक पर्व है।

उन्होंने कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद सदैव प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान करता है। इसी आत्मीय भावना के साथ ‘बहनी संग राखी तिहार’ के माध्यम से रक्षाबंधन की खुशियां साझा की जाएंगी। मंत्री देवांगन ने सभी बहनों से कार्यक्रम में स्नेहपूर्वक शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है।