शोक समाचार: राजकुमार अग्रवाल का निधन,आज दोपहर 3 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

कोरबा।कोरबा अंचल के प्रतिस्थित, लब्धख्याति श्री हार्डवेयर एवं श्री कंस्ट्रकशन निहारिका के संचालक दीपक अग्रवाल एवं जिम्मी अग्रवाल के पिता राजकुमार अग्रवाल (84 वर्ष) का निधन हो गया। शांत, सहज, सरल, मृदभासी, धार्मिक प्रवित्ति के राजकुमार अग्रवाल अपने पीछे दीपक अग्रवाल पुत्र, जिम्मी अग्रवाल पुत्र, अक्षय/शानू अग्रवाल पौत्र, तनिष्क अग्रवाल पौत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

उनके निधन की खबर से परिजन, रिश्तेदार, मित्र, समाज, व्यवसाईबंधु सहित कोरबा अंचल में शोक व्याप्त हैं।

परिजनों ने बताया की उनकी अंतिम यात्रा 27 अगस्त दिन गुरुवार को दोपहर 03:00 बजे उनके निज निवास स्थान बजरंग गली, अग्रसेन चौक, कोरबा से मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

ॐ शांति। 🙏