कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र स्थित अड़ानी पावर प्लांट से कॉपर केबल चोरी करने के मामले में उरगा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे की निशानदेही पर करीब 30 मीटर कॉपर केबल बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपए बताई गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे अड़ानी पावर प्लांट के सिक्योरिटी ऑफिसर ने एक व्यक्ति को प्लांट परिसर से कॉपर केबल चोरी कर ले जाने का प्रयास करते पकड़ा। घटना की रिपोर्ट थाना उरगा में दर्ज कराई गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 660/2025, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया और प्रार्थी व गवाहों के बयान दर्ज किए।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की कॉपर केबल प्लांट की बाउंड्रीवॉल के पास छिपाकर रखने की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर वहां रखे काले बैग से करीब 30 मीटर कॉपर केबल बरामद कर जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी, निवासी रेलवे क्रॉसिंग, भैंसमा रोड, थाना उरगा, जिला कोरबा, को 25 नवंबर को गिरफ्तार किया।
आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
