संत सुदर्शन जयंती पर समाज ने लिया एकजुटता और संगठन मजबूत करने का संकल्प

कोरबा। संत सुदर्शन डोमार समाज कल्याण समिति की ओर से 24 नवंबर को संत सुदर्शन जी की जयंती श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों और सदस्यों ने संत सुदर्शन जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

जयंती समारोह में समाज की एकता, भाईचारे, आपसी सद्भाव और संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि समाज के महापुरुषों और संतों के विचार पीढ़ियों को सही दिशा देने का काम करते हैं। उनके आदर्शों पर चलकर शिक्षा, जागरूकता, समानता और सामाजिक विकास को गति दी जा सकती है।

इस अवसर पर सदस्यों ने समाज को संगठित रखने, नई पीढ़ी को सामाजिक संस्कारों से जोड़ने और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए सामूहिक रूप से आगे आने की बात कही। समारोह ने समाज के लोगों को एक मंच पर जुटने और आपसी रिश्तों व संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने का अवसर दिया।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष छबिलाल बाल्मिकी, उपाध्यक्ष मनोज कुमार बक्सेल, कोषाध्यक्ष रामकिशीर मांझरे, सचिव कुंजीलाल चुंदटेल, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र हथठेल, जिला महामंत्री बब्बू मांझरे, उपकोषाध्यक्ष बबलू, सह सचिव राजन मालिक, चौधरी अशोक मल्लिक सहित संतोष हथठेल, संतोष केन, सोनू केन, जोगीलाल, दिनेश हथठेल, गोपाल चुंदटेल, चुन्नीलाल अरखेल, राम मनोहर सखटेल, केशव जी, जोगीलाल कलसे, महेश चुंदटेल, विनोद कलसे एवं तुलसी राने सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।