पुष्य नक्षत्र में 28 नवंबर को बच्चों का स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार

‘बच्चे रहें स्वस्थ’ पहल के तहत आयोजन, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ अभिभावकों को आहार-विहार और योग की दी जाएगी जानकारी

कोरबा। बच्चों के स्वास्थ्य,पोषण और बेहतर शारीरिक- मानसिक विकास को लेकर 28 नवंबर को कोरबा में स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ‘स्वस्थ भारत समृद्ध भारत’ अभियान के अंतर्गत ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में पुष्य नक्षत्र पर यह आयोजन होगा।

‘बच्चे रहें स्वस्थ’ योजना के तहत नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड कोरबा में स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम में जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन की बूंदें दी जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों का नि:शुल्क चिकित्सकीय परीक्षण भी किया जाएगा। बच्चों की उम्र के अनुरूप उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उपयोगी आहार-विहार की जानकारी अभिभावकों को दी जाएगी।

साथ ही बच्चों के लिए उपयोगी योग एवं प्राणायाम का नि:शुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि स्वास्थ्य और दिनचर्या से जुड़ी अच्छी आदतों को अपनाया जा सके।

आयोजकों ने अभिभावकों से कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर समय निर्धारित करने का आग्रह किया है। पूर्व में समय लेने से बच्चों को अनावश्यक प्रतीक्षा से बचाने और कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम स्थल: पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा।
दिनांक: 28 नवंबर 2026, शनिवार।