कोतवाली पुलिस की कई ठिकानों पर दबिश, 1350 रुपए नकद के साथ डायरी, रजिस्टर और मोबाइल स्क्रीनशॉट जब्त
कोरबा। शहर में सट्टा-पट्टी लिखने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी। पुराना बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 1350 रुपए नकद, सट्टा-पट्टी लिखी डायरियां, रजिस्टर, कॉपियां, पेन और मोबाइल फोन में सट्टे से जुड़े स्क्रीनशॉट मिले हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध सट्टा-जुआ कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 25 नवंबर को पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना और मुखबिर से प्राप्त जानकारी के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पुराना बस स्टैंड सहित आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान आरोपी सट्टा-पट्टी लिखकर लोगों को सट्टा खिलाते मिले। मौके से मिले दस्तावेजों और अन्य सामग्री को जब्त कर सातों को गिरफ्तार किया गया।
ये सात आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में चिंटू केवट (21), सुजल चौहान (20), मेवालाल चौहान (38), भानु यादव (21), घासीदास (56), पप्पू सिंह (55) और भंवर सिंह केवट (58) शामिल हैं।
सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6(क) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
