कोरबा। आदर्श सर्व राजी पेटी ठेकेदार समिति कोरबा के पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव में शत्रुघ्न राठौड़ को पुनःअध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं पवन अगरिया उपाध्यक्ष, संपत महंत सचिव और मुकुंद यादव कोषाध्यक्ष चुने गए।
चुनाव प्रक्रिया में अंकित तिवारी, भास्कर राव एवं जीतू पटेल ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई, जबकि चुनाव का संचालन रामगोपाल चंद्रा ने किया। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मौके पर ही पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि समिति के सदस्यों के हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा।
उन्होंने समिति से जुड़े पेटी ठेकेदारों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने और उनके हितों के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही।
निर्वाचन के बाद सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















