सावन की फुहारों के बीच महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव

कोरबा।मां दुर्गा सेवा एवं कल्याण समिति, कोरबा द्वारा परशुराम भवन, बुधवारी बाजार में सावन उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। सावन की हरियाली, झूलों, मेहंदी, चूड़ियों की खनक और सोलह श्रृंगार की पारंपरिक छटा के बीच महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने सावन की पारंपरिक संस्कृति और उल्लास को अपने अंदाज में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में सुआ नृत्य, आदिवासी नृत्य, विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों एवं स्वागत गीत ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सावन के पारंपरिक रंगों से सजे आयोजन में महिलाओं ने जमकर आनंद लिया।

प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
सावन उत्सव के दौरान कुर्सी दौड़, माला प्रतियोगिता, सोलह श्रृंगार और सावन क्वीन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें प्रतिभागियों ने उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया।

कुर्सी दौड़ में श्रीमती मंगला गुप्ता विजेता एवं श्रीमती भुवनेश्वरी साहू उपविजेता रहीं। माला प्रतियोगिता में श्रीमती सुभागी गुप्ता विजेता तथा श्रीमती ममता पटेल उपविजेता रहीं। वहीं सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में श्रीमती मनीषा गोस्वामी विजेता एवं श्रीमती द्रोपती चंद्रा उपविजेता रहीं।

सावन क्वीन के रूप में श्रीमती प्रेमा शुक्ला एवं श्रीमती सीमा सिंह का चयन किया गया।

महिलाओं ने सहेजी सावन की परंपराएं
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती प्रेमा शुक्ला एवं डॉ. नीति तिवारी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मंच संचालन सुश्री अरुणा सान्याल ने किया। आयोजन के माध्यम से महिलाओं ने सावन से जुड़ी पारंपरिक संस्कृति, लोकनृत्य और श्रृंगार की परंपराओं को जीवंत किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की अध्यक्ष श्रीमती अरुणा सोनी, उपाध्यक्ष श्रीमती सरला सिंह, सचिव श्रीमती नीलम,सह-सचिव श्रीमती पूनम राय तथा प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती राजकुमारी, श्रीमती केया सेनगुप्ता एवं श्रीमती प्रतिमा सहित कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मधु बाजपेयी, कुमारी आभा एवं श्रीमती राजेश्वरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।