कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूलसिंह राठिया ने ग्राम पंचायत पंडरीपानी की सचिव श्रीमती साधना एक्का के स्थानांतरण को लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखा है। विधायक ने जनहित में सचिव का तत्काल अन्यत्र स्थानांतरण करने की मांग की है।
पत्र में विधायक ने बताया कि ग्राम पंचायत पंडरीपानी के ग्रामीणों द्वारा सचिव के खिलाफ शिकायतें की गई हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव विगत करीब 7 वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं और पंचायत में नियमित रूप से अनुपस्थित रहती हैं। इसके अलावा ग्रामीणों ने सचिव के व्यवहार को लेकर भी गंभीर शिकायतें की हैं।
विधायक के अनुसार, ग्रामीणों ने बताया है कि सचिव द्वारा राशन कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य शासकीय कार्यों में भी अपेक्षित सहयोग नहीं किया जाता। पत्र में कहा गया है कि सचिव के व्यवहार से ग्रामीणों में काफी असंतोष है तथा जनप्रतिनिधियों के साथ भी उनके संबंध अच्छे नहीं हैं।
विधायक ने उल्लेख किया कि ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए 7 अक्टूबर 2026 को पत्र के माध्यम से आंदोलन एवं चक्काजाम की चेतावनी भी दी गई है। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ से जनहित में सचिव साधना एक्का का तत्काल अन्यत्र स्थानांतरण करने के लिए उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















