कोरबा। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के तत्वावधान में टीपी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में संत समागम एवं कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों का सम्मान किया गया तथा जिले के 24 मंडलों को धार्मिक परंपराओं के अनुरूप कलश वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का दिया संदेश
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने संत रविदास महाराज के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उनके प्रसिद्ध संदेश ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने अपने विचारों के माध्यम से समाज में समानता, सद्भाव और बेहतर सामाजिक समझ विकसित करने का संदेश दिया।
रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि संत रविदास महाराज के अनुयायी समाज के सभी वर्गों में रहे हैं। उन्होंने हमेशा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान दृष्टि से देखा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता और समानता की राह दिखाते हैं।
छत्तीसगढ़ हथकरघा संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन ने संत रविदास महाराज के जीवन, सामाजिक चिंतन और समरस समाज की स्थापना के लिए उनके द्वारा दिए गए संदेशों को स्मरण किया।
कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी 24 मंडलों के लिए कलश वितरण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ पवन गर्ग, जिला महामंत्री संजय शर्मा,अजय विश्वकर्मा, संतोषी दीवान,योगेश जैन,रुक्मणी नायर,नवीन अरोरा,अजय कंवर,नवीन मार्कंडेय,कमला बरेठ,अर्जुन गुप्ता,डॉ.विजय राठौर, राजेश लहरे, प्रीति स्वर्णकार, संजय राठौर, संजीव शर्मा, प्रदीप सिंह एवं अविनाश दुबे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















