एमजीएम आर्ट ग्रुप के 10 कलाकारों ने तीन दिनों की मेहनत से उकेरा सजीव चित्रण
कोरबा। जिला प्रशासन कोरबा, नगर पालिक निगम कोरबा एवं जिला विकास परिषद कोरबा द्वारा 7 अक्टूबर को घंटाघर स्थित ओपन थिएटर में आयोजित होने वाले प्रशासनिक कार्यक्रम के लिए एमजीएम आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने विशाल रंगोली तैयार की है। मुख्य मंच के सामने करीब 5000 वर्गफीट क्षेत्रफल में बनाई गई यह रंगोली लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
एमजीएम आर्ट ग्रुप की वरिष्ठ कलाकार मनीषा अग्रवाल, गौरी साहू और कैलाश के मार्गदर्शन में ग्रुप के 10 सदस्यों ने लगातार तीन दिनों तक कड़ी मेहनत कर रंगोली का सजीव एवं मनमोहक चित्रण किया। विशाल आकार और आकर्षक कलात्मक प्रस्तुति के कारण रंगोली कार्यक्रम स्थल की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।
रंगोली निर्माण में ग्रुप के सदस्य नेहा, स्नेहा राजवाड़े, जयपरी, सौरभ राजवाड़े, ममता, यशिका एवं स्वाति ने भी सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी कलाकारों ने आपसी समन्वय के साथ तीन दिनों तक लगातार काम करते हुए रंगोली को अंतिम रूप दिया।
कलाकारों ने बताया कि इतनी बड़ी रंगोली तैयार करने में काफी मेहनत और समय लगा। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से भी कलाकारों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। कलाकारों ने प्रशासन के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम से पहले तैयार की गई यह विशाल रंगोली न केवल आयोजन स्थल की शोभा बढ़ा रही है, बल्कि कोरबा के स्थानीय कलाकारों की रचनात्मकता और कला प्रतिभा को भी प्रदर्शित कर रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















