श्री गुजराती समाज में नवरात्रि महोत्सव 11 अक्टूबर से, नौ दिनों तक रहेगी रास-गरबा की धूम

कोरबा। श्री गुजराती समाज द्वारा समाज भवन परिसर में 11 अक्टूबर से नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। रविवार को सुबह 11.45 बजे शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसके बाद नौ दिनों तक आकर्षक साज-सज्जा और रोशनी के बीच प्रतिदिन रास-गरबा की धूम रहेगी।

समाज सदस्यों के लिए गरबा का वितरण 10 अक्टूबर को संत श्री जलाराम मंदिर में किया जाएगा। गरबा वितरण सुबह 8 से दोपहर 1 बजे और शाम 4 से रात 8.30 बजे तक होगा। प्रति गरबा शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है।

नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन रात 9 बजे प्रथम आरती और रात 12 बजे द्वितीय आरती होगी। 18 अक्टूबर को महाअष्टमी के अवसर पर हवन का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन रात 12 बजे महाआरती होगी।

नौ दिनों तक होंगी प्रतियोगिताएं
गुजराती महिला मंडल की ओर से नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज भवन परिसर में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

श्री गुजराती समाज के पदाधिकारियों ने समाज के सभी सदस्यों से सपरिवार नवरात्रि महोत्सव में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।