कोरबा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन) के संविदा पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की पात्र-अपात्र सूची जारी कर दी है।
निर्धारित समय-सीमा में प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद सूची का प्रकाशन किया गया है।
विभाग द्वारा जारी विज्ञापन क्रमांक 5506/मबावि/स्था./2025-26, दिनांक 26 फरवरी 2026 के तहत वित्तीय साक्षरता, आईटी असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर (पीएमएमवीवाई) के एक-एक अनारक्षित पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
सूची को लेकर किसी अभ्यर्थी को आपत्ति है तो वह अपना दावा-आपत्ति 22 अक्टूबर 2026 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरबा में जमा कर सकता है। दावा-आपत्ति अभ्यर्थी स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकेंगे।
निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















