कोरबा। एकलव्य स्पोर्ट्स एरीना, कोरबा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय इंडिपेंडेंस कप-2026 बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 14 और 15 अगस्त को किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिलेभर से कुल 85 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
एरीना के सचिव मनीष गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में 0 से 20 वर्ष आयु वर्ग में सर्वाधिक 43 खिलाड़ी, 20 से 35 वर्ष वर्ग में 15, 35 से 50 वर्ष वर्ग में 15 तथा महिला वर्ग में 12 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
14 अगस्त को देर रात तक होंगे मुकाबले
खिलाड़ियों के उत्साह और प्रतियोगिता के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए 0 से 20 वर्ष आयु वर्ग के 42 मुकाबले 14 अगस्त को दोपहर 3 बजे से शुरू होकर देर रात तक खेले जाएंगे।
वहीं 20 से 35 वर्ष आयु वर्ग के 14, 35 से 50 वर्ष आयु वर्ग के 14 तथा महिला वर्ग के 11 मुकाबले 15 अगस्त को सुबह 9 बजे से शुरू होंगे।
स्वतंत्रता दिवस पर खेल भावना का संदेश
एकलव्य स्पोर्ट्स एरीना के अध्यक्ष डॉ. संजय अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना को बढ़ावा देते हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















