सीमा पर तैनात जवानों के लिए कोरबा से भेजे गए 30 हजार रक्षासूत्र

भाजपा महिला मोर्चा ने ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र-04’ के तहत किया आयोजन

कोरबा।रक्षाबंधन के अवसर पर देश की सीमाओं पर मातृभूमि की रक्षा में तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त करते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने 30 हजार से अधिक रक्षासूत्र एकत्र कर सैनिकों के लिए भेजे।

‘ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र-04’ के तहत यह आयोजन दशहरा मैदान, फेस-01, आरपी नगर, कोरबा में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एकत्र किए गए रक्षासूत्रों को पूर्व सैनिक महेंद्र प्रताप सिंह राणा को सौंपा गया। इस अवसर पर उन्हें मां सर्वमंगला की पावन धरती का तिलक भी प्रदान किया गया। महिला मोर्चा की ओर से कहा गया कि राखियां देश की सीमाओं पर तैनात उन जवानों तक पहुंचाई जाएंगी, जो परिवार से दूर रहकर राष्ट्र की सुरक्षा में अपना दायित्व निभा रहे हैं।

आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर तथा जिला संयोजिका सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अंजना सिंह सहित भाजपा महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जवानों के प्रति जताया सम्मान
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश की सीमाओं पर सैनिक दिन-रात विपरीत परिस्थितियों में रहकर राष्ट्र की सुरक्षा में डटे रहते हैं। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है।

महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि कोरबा की बहनों की ओर से भेजे जा रहे ये रक्षासूत्र जवानों तक आत्मीयता और शुभकामनाओं का संदेश पहुंचाएंगे। आयोजन के माध्यम से सैनिकों के प्रति समाज की जिम्मेदारी और सम्मान की भावना को भी मजबूती देने का प्रयास किया गया।