कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी
कोरबा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी ने एक कारोबारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। किशोरी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, किशोरी थाने पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि चेतन दास चौधरी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी के मुताबिक, वह किसी तरह वहां से निकलकर थाने पहुंची और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने दर्ज किया मामला
नाबालिग की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच के साथ उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
