कोरबा। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक एवं पंच वार्ड क्रमांक 09 रजगामार अज्ञात यादव (मोनू यादव) पर छेड़छाड़ का गम्भीर आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 10 अगस्त की है।
रजगामार निवासी अज्ञात यादव की जान पहचान यहीं के रहने वाले एक परिवार के साथ काफी गहरा है। उसके घर भी आना-जाना होता है। इस घर की बेटी कॉलेज छात्रा से भी उसकी अच्छी जान पहचान है।
10 अगस्त को छात्रा अपनी सहेली के साथ अज्ञात यादव की मोटरसाइकिल में सवार होकर कोरबा कॉलेज आई। यहां अज्ञात यादव ने सहेली को कॉलेज जाने दिया जबकि छात्रा को उसका आधार कार्ड संबंधी काम कराने के लिए जाने की बात कह कर अपने साथ ले गया। इस दौरान उसने कई तरह की बातें की और कहा कि आधार कार्ड बनवाने के बदले मुझे तुमसे कुछ उम्मीद है। उम्मीद की बात करते हुए इसका आशय उसने शारीरिक संबंध के रूप में इंगित किया।
आरोप है कि जब छात्रा अपने कॉलेज के क्लास रूम में चली गई तब अज्ञात यादव उसके क्लास रूम के सामने आकर खड़ा हो गया और बाहर आने के लिए इशारा करने लगा।
जब वह बाहर आई तब भी उससे इस तरह की बातचीत की गई और हाथ बांह पकड़कर छेड़छाड़ को अंजाम दिया गया।
इस घटना से परेशान छात्रा अपनी सहेली के साथ घर लौटी।
11 अगस्त को वह अपने भाई और सहेली के साथ कॉलेज पहुंची। आरोप है कि अज्ञात यादव ने सहेली के माध्यम से उस तक अपनी बात पहुंचाने व सेट करा देने जैसी बात कही।
इस तरह से परेशान छात्रा की रिपोर्ट पर अज्ञात यादव के विरुद्ध धारा 75 (2), 78 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
