जनदर्शन में आए 80 आवेदन, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में रोजगार, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली बिल में सुधार सहित विभिन्न मांगों और शिकायतों से संबंधित करीब 80 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ परीक्षण किया जाए। पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के साथ ही शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

जनदर्शन के दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, अपर कलेक्टर ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।