‘एक पेड़ मां के नाम’अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण
कोरबा। पर्यावरण संरक्षण और कोरबा को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को सीएसईबी चौक तक पौधारोपण किया गया।
कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में वन विभाग के सहयोग से 18 जुलाई से जिले में सघन वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाए जा रहे हैं।
पौधारोपण कार्यक्रम में डॉ. संजय तिवारी, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, संतोष यादव, मनमोहन, फिरतु, गोपी सहित नागरिकों ने सहभागिता की। इस दौरान लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।
अधिकारियों एवं नागरिकों ने कहा कि पौधारोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के लिए सामूहिक सहभागिता आवश्यक है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
