22.42 करोड़ के विकास कार्यों को एमआईसी की मंजूरी

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा की मेयर-इन-काउंसिल (एमआईसी) की बैठक महापौर श्रीमती संजू देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े 22 करोड़ 42 लाख रुपये से अधिक के कार्यों को मंजूरी दी गई।

बैठक में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी गई।

इनमें वार्ड क्रमांक 52 अयोध्यापुरी में 500 केएल क्षमता के ओवरहेड टैंक, पाइपलाइन, बाउंड्रीवाल एवं स्विच रूम निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 25 शिवाजीनगर में 1500 केएल क्षमता के ओवरहेड टैंक, पाइपलाइन, बाउंड्रीवाल एवं स्विच रूम निर्माण कार्य प्रमुख हैं।

इसके अलावा निगम क्षेत्र में 3 नग ड्राई एंड वेस्ट केमिकल माउंटेड मशीन के प्रदाय सहित क्षेत्रवार अन्य आवश्यक विकास कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की गई। एमआईसी सदस्यों ने नागरिकों की आवश्यकताओं और स्थानीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने पर जोर दिया।

बैठक में काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, फिरतराम साहू, अजय गोंड़, अजयकुमार चंद्रा, उर्वशी राठौर, धनकुमारी गर्ग, सरोज शांडिल्य, ममता यादव सहित अपर आयुक्त विनय मिश्रा एवं पवन वर्मा, अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, लेखाधिकारी भवकांत नायक, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।