कोरबा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर शासकीय साडा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा में अभियान का शुभारंभ महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने छात्राओं को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर किया।
कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक कृमिनाशक दवा उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कृमि संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता, साफ पानी और पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी। विद्यार्थियों से नियमित रूप से हाथ धोने तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई।
इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पदमाकर शिन्दे,डॉ.अतीक सिद्दीकी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरबा, विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
