एचटीपीएस के दो कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

सेवाकाल के योगदान को सराहा, स्मृति चिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र से किया सम्मानित

कोरबा।हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस), कोरबा पश्चिम से जुलाई माह में सेवानिवृत्त हुए लेखाधिकारी संतोष कुमार साहू और दफ्तरी रामबाई टंडन को पॉवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। श्रम कल्याण केंद्र में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

समारोह में अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके गुप्ता ने संतोष कुमार साहू और रामबाई टंडन के सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की। अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों ने उन्हें स्मृति चिह्न एवं सेवा प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही दोनों के स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता आरके पांडे, पीके जोशी, केएनबी राव, एसके नायर, एससी पाठक एवं परियोजना प्रबंधक एसके पंड्या सहित पॉवर कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर ने किया।

समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन भी मौजूद रहे।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके दीर्घ सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त करते हुए नए जीवन की शुभकामनाएं दीं।