एआई परिचर्चा में 10 स्कूलों के प्रतिभागियों ने रखे विचार

कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, गणित और एआई के जिम्मेदार उपयोग पर हुई चर्चा

कोरबा।डीएवी पब्लिक स्कूल गेवरा के तत्वावधान में सीबीएसई के मार्गदर्शन में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। इसमें जिले के 10 सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के 14 प्रस्तुतकर्ताओं और 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

परिचर्चा में विद्यार्थियों ने कम्प्यूटेशनल थिंकिंग आधारित शिक्षण, गणित और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बीच संबंध, वास्तविक जीवन में एआई के उपयोग तथा इसके नैतिक एवं जिम्मेदार इस्तेमाल जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि तकनीक का उपयोग शिक्षा और दैनिक जीवन को बेहतर बनाने के साथ-साथ जिम्मेदारीपूर्वक किया जाना जरूरी है।

कार्यक्रम में प्राचार्य संजय गुप्ता, प्राचार्य चेतना शर्मा, प्राचार्य रिकी एम.ओमन एवं टी.पी. राव उपस्थित रहे।

निर्णायक मंडल में गौरव शर्मा, मोनिका राय और प्रह्लाद लहरे ने प्रतिभागियों के प्रस्तुतिकरण का मूल्यांकन किया।

मंच संचालन श्रीमती शेट्टी कविता ने किया।

कार्यक्रम प्राचार्य टी.पी. राव के मार्गदर्शन और समन्वयक श्रीमती संगीता सिंह के विशेष योगदान से संपन्न हुआ।

समापन अवसर पर श्रीमती संगीता सिंह ने अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।