कोरबा। दुरपा स्थित श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में नमः आयोजन समिति के तत्वावधान में 17 अगस्त को 121 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक महारुद्राभिषेक आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
समिति के अनुसार, यह धार्मिक अनुष्ठान सोमवार, 17 अगस्त 2026 को सुबह 11:30 बजे श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में प्रारंभ होगा। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ 121 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक कराया जाएगा।
पिछले वर्ष 108 शिवलिंगों का हुआ था अभिषेक
आयोजन समिति ने बताया कि पिछले वर्ष भी मंदिर परिसर में 108 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक कराया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था को देखते हुए इस वर्ष 121 पार्थिव शिवलिंगों के महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है।
सनातन परंपरा में पार्थिव शिवलिंग पूजन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।
निःशुल्क रजिस्ट्रेशन की सुविधा
सामूहिक महारुद्राभिषेक में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। इच्छुक श्रद्धालु श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।
संपर्क: 9685878029, 7067079006
कार्यक्रम के प्रबंधक एवं व्यवस्थापक श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
