सावन उत्सव आज, महिलाओं के लिए होंगे विविध आयोजन

कोरबा।नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत एवं महिला पार्षदों के द्वारा 8 अगस्त को सावन उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंदिरा ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

सावन उत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सावन के पारंपरिक झूले का आनंद भी लिया जा सकेगा।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि क्षेत्र की महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ई-इनविटेशन भेजा गया है। सावन उत्सव के माध्यम से महिलाओं को मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलेगा।

आयोजकों ने अधिक से अधिक महिलाओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।