नगर निगम की सख्ती, अन्य बकायादारों पर भी जारी रहेगी कार्रवाई
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा ने संपत्तिकर और दुकान किराये की बकाया राशि की वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चार दुकानों को सील कर दिया। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नोटिस के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने वाले अन्य दुकानदारों के खिलाफ भी सीलिंग सहित नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
निगम अधिकारियों के अनुसार संबंधित दुकानदारों को पूर्व में कई बार नोटिस देकर संपत्तिकर एवं दुकान किराया जमा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर निगम ने कार्रवाई की।
निगम प्रशासन का कहना है कि कर एवं किराये की राशि निगम के प्रमुख राजस्व स्रोत हैं। बकाया राशि की वसूली नहीं होने से निगम की आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है, जिसका असर शहर के विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं पर पड़ सकता है।
समय पर भुगतान की अपील
नगर निगम ने सभी करदाताओं एवं दुकान संचालकों से अपील की है कि वे संपत्तिकर, भवन कर, दुकान किराया सहित अन्य बकाया राशि का जल्द भुगतान करें। निगम ने चेतावनी दी है कि नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं करने वाले बकायादारों के खिलाफ आगे भी सीलिंग एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
