कोरबा। पॉलीटेक्निक कॉलेज रुमगरा, बालको में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थियों, कॉलेज के प्राचार्य एवं स्टाफ ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और दुर्घटना की स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का आयोजन एएसपी पंकज पटेल, एएसपी नितेश ठाकुर एवं सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में किया गया।
उन्होंने दुर्घटना होने की स्थिति में तत्काल डायल 112 और 108 एंबुलेंस को सूचना देने की अपील की। साथ ही घायल व्यक्ति की मदद करने और उसे समय पर उपचार उपलब्ध कराने के महत्व के बारे में भी बताया।
आरटीओ अतुल असैया ने परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए वाहन पंजीयन, वाहनों के फिटनेस, परिवहन से संबंधित विभिन्न कार्यों तथा रोड सेफ्टी के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक का यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की।
अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक होकर अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर डीएसपी यातायात ज्योत्स्ना चौधरी, आरटीओ अतुल असैया, एएसआई मनोज राठौर, सदानंद जांगड़े, प्रदीप सिंह एवं संजय लहरे सहित यातायात विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
